Saturday, January 4, 2020

How to File or lodge E- FIR (online FIR) in UP at Your Home.There is no need to go for Police Station.यूपी(उत्तर प्रदेश) में घर बैठे कैसे करें Onlien FIR

Step - 1 प्ले स्टोर (Play Store)  से UPCOP एप्लिकेशन डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के लिये प्ले स्टोर में UPCOP टाईप करें। लाल रंग के सर्किल में दिख रहा icon UPCOP  एप्लिकेशन डाउनलोड हो जायेगा।

Step - 2 इस एप्लिकेशन पर क्लिक करने पर आपका मोबाइल नं0 व ई मेल आईडी रजिस्ट्रेशन के लिये मांगेगा।

Step - 3 रजिस्ट्रेशन करने के बाद नीचे वाला पेज खुल जायेगा। इसके बाद आपको Register e-FIR पर क्लिक करना है।

Step - 4 Register e-FIR पर क्लिक करने के बाद आपसे GPS इनेबल करने के लिये कहेगा तो आपको OK बटन दबा देना है। फिल लोकेशन के लिये बोलेगा तो फिर से OK बटन दबा देना है।




Step - 5 इसके  बाद नीचे वाला पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपनी थोडी सी डीटेल भरनी है। जैसे की नाम, ईमेल आईडी, जेन्डर आदि। ये सभी डिडेल भरना अनिवार्य है। 


Step - 6 आपको नीचे दिये गये पेज के अनुसार क्रमशः डिडेल भरते चले जाना है। नाम, डेट आफ बर्थ,  जेन्डर, ई- मेल। 






Step - 7 अगला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है मोबाईल नम्बर डालना, ................... 10 अंक का मोबाईल नम्बर डालते ही नीचे दिये गये पेज के अनुसार आपके मोबाईल नम्बर पर मैसेज के माध्यम से OTP आयेगा..... जिसको डालते ही हरे रंग में Accepted लिखा हुआ आ जायेगा।



Step - 8 अगले स्टेप में आपको अपना एड्रेस लिखना है जहां पर आप मौजूदा समय में निवास करते है। तथा आपके नजदीकी थाने का नाम भी भरना है। प्रजेन्ट और परमानेन्ट एड्रेस अगर एक ही है तो परमानेन्ट एड्रेस पर आपको बस टिक मार्क करते हुये  Continue बटन दबा कर आगे बढ जाना है।

Step - 9 Continue Button दबाने पर नीचे दिया गया पेज खुल जायेगा इसमें आपको Nature Of Complain भरना है, चोरी, लूट इत्यादि।


Step - 10 Nature Of Complain Tab पर क्लिक करते ही नीचे दिया गया पेज खुल जायेगा जिसमें से आपको कोई एक ओप्सन चुनना है। ओप्सन घटना के आधार पर होना चाहिये। जैसे अगर चोरी हुयी है तो Theft चुनिये।

Step - 11 अगला Tab Theft Sub Type है इसको भरें। जैसे अगर आपकी गाडी चोरी हुयी है तो आप Vehicle Theft भरेंगे।

Step - 12 अगला स्टेप FIR Content है इसमें आपने जो भी अपने प्रार्थना पत्र (तहरीर) में लिखा है, उसका संक्षिप्त विवरण टाईप करें या बोल बोल कर भी टाईप कर सकते हैं।

Step - 13 Occurrence Place Known में जहां पर घटना हुयी है वह एड्रेस डालें तथा घटना दिनांक व घटना का समय अवधि डालें।


 






Step - 14 Choose File from Gallery पर क्लिक करें और अपने शिकायती प्रार्थना पत्र (तहरीर) की स्पष्ट फोटो खींच कर अपलोड करें। और Submit पर क्लिक करें। आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर मिलेगा जिसको आपको सम्भाल कर रखना है। इसके माध्यम से आप एक Receiving Slip का प्रिन्ट आउट निकाल सकते हैं। और आपको आपकी एफआईआर 24 से 48 घन्टे के अन्दर आपके रजिस्टर मोबाईल नम्बर व ई-मेल पर मिल जायेगी। और यही एफआईआर आपके रजिस्टर थाने में भी अपलोड हो जायेगी जिसको आप थाने से भी प्राप्त कर सकते हैं। और थाने से संपर्क करके जांच की स्थिति जान सकते हैं।

ये लीजिये घर बैठे हो गई आपकी एफआईआर  जो आपके रजिस्टर मोबाईल नम्बर व ई-मेल पर आपको मिल जायेगी। यह एफआईआर प्रति ठीक वैसे ही होगी जैसा कि आप थाने में जाकर प्राप्त करते हैं।

3 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. Very useful and step by step information. Good work

    ReplyDelete
  3. बहुत बढिया information दिया है आपने....

    ReplyDelete

Please do not enter any spam link in the comment box.